कोलकाता में शनिवार की शाम महासप्तमी को उत्तरी कोलकाता (चोरबागान) में दुर्गा मंडप का एक हिस्सा ढहने की वजह से मची भगदड़ ने एक अनचाहा एहसास दे दिया. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया है. राष्ट्रपति, पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी सहित प्रमुख नेताओं ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है. इसके साथ ही, घायलों और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का भी एलान किया है.

सुरक्षा और जांच के मद्देनजर चोरबागान पूजा पंडाल को फिलहाल आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है. सप्तमी के कारण पंडाल में काफी ज्यादा भीड़ थी.

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के चोरबागान दुर्गा मंडप का एक हिस्सा ढहने की वजह से मची भगदड़ में 20 लोगों की मौत हो गई. यह घटना तब हुई, जब तेज बारिश की वजह से काफी लोग पंडाल में शरण लेने के लिए पहुंच गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आर एन रवि, गृह मंंत्री अमित शाह ने घटना पर शाेक व्यक्त किया है.

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में पीएम मोदी ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री ने कहा कि कोलकाता में हुई भगदड़ बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है.

हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने मृतकों के करीबी परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया. 

हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत तमाम बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.

घटना पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की खबर बेहद दुखद है. इस हादसे में कई लोगों की जान जाने और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की सूचना है. मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. 

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि चोरबागान पूजा पंडा में हुई भगदड़ के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा है और बहुत दुख हुआ है. मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि सभी घायल लोग जल्द स्वस्त हो जाएं. 

बताया जा रहा है कि पंडाल का ढांचा टूटने के कारण भी यह हादसा हुआ हो सकता है. हालांकि, हादसे कैसे हुआ इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई. यह घटना उत्तरी कोलकाता के मुक्तारामबाबू स्ट्रीट स्थित चोरबागान सर्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में हुई. जानकारी के अनुसार, घटना में घायल लोगों को पास के कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

लोक भवन से जारी संदेश में राज्यपाल रवि ने कहा, कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई दुखद भगदड़ की घटना से मुझे गहरा आघात लगा है, जिसमें कई अनमोल जानें चली गईं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m