Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (18 अक्टूबर 2026) की खबरों में दिल्ली हाईकोर्ट ने मतदाताओं को दी राहत, कहा- बिना डरे भरें फॉर्म-6; रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स के नए नियम लागू करेगी; दुबई से दिल्ली आ रही Emirates Flight से टकराया पक्षी; 84 दिन साथ लेकिन सेक्स नहीं किया, शादी के 5 महीने बाद मांगा तलाक प्रमुख रहा.

1. दिल्ली हाईकोर्ट ने मतदाताओं को दी राहत, कहा- बिना डरे भरें फॉर्म-6
देश की राजधानी दिल्ली में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर SIR के दौरान मतदाता सूची से बाहर हुए मतदाताओं को दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है. दिल्ली हाईकोर्ट ने मतदाता सूची से बाहर हुए मतदाताओं को फॉर्म-6 (Form-6) भरने की मंजूरी दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि फॉर्म-6 भरने पर ‘गलत घोषणा’ के आरोप में कार्रवाई का डर निराधार है.

2. रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स के नए नियम लागू करेगी
दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स का नया नियम लागू होने जा रहा है। रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Sarkar) दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स के नए नियम लागू करने के लिए कमर कस ली है. एनडीएमसी ने संपत्ति कर गणना के लिए यूनिट एरिया मैथड (यूएएम) का मसौदा तैयार किया है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांगों को 30% छूट का प्रस्ताव है.

3. दुबई से दिल्ली आ रही Emirates Flight से टकराया पक्षी
दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है. दुबई से दिल्ली आई एमिरेट्स की उड़ान ईके517 से पक्षी टकरा गया. इससे विमान के नोज में गड्ढा बन गया. इसकी मरम्मत के लिए दिल्ली से दुबई जाने वाली वापसी की उड़ान को 14 घंटे से अधिक समय के लिए टालना पड़ा.

4. 84 दिन साथ लेकिन सेक्स नहीं किया, शादी के 5 महीने बाद मांगा तलाक
84 दिन साथ लेकिन सेक्स नहीं करने और फिर इसके आधार बनाकार तलाक मांगने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सनाया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने 84 दिन साथ रहने के बाद अलग हुए दंपत्ति को एक साल की अनिवार्य अवधि पूरी होने से पहले तलाक की राहत दी है. हाईकोर्ट ने दंपत्ति को तलाक के लिए मंजूरी दे दी है.
कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरें……
दिल्लीवालों के लिए राहत: इस साल अब तक 211 साफ हवा वाले दिन: दिल्ली वायु गुणवत्ता में सुधार को लेकर अच्छी खबर आई है. रेखा गुप्ता सरकार के मुताबिक दिल्ली की वायु की यु गुणवत्ता में रिकॉर्ड सुधार हुआ है. इस साल 17 अक्टूबर तक 211 दिन साफ हवा वाले दिन रहे हैं. यह 2016 के बाद सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. जबकि साल खत्म होने में अभी 45 दो महीने से ज्यादा दिन बचे हुए हैं.
गंदगी, कीड़े, मक्खियां-मच्छर… दिल्ली में ऑनलाइन फूड कंपनियों के स्टोर पर खाद्य विभाग का छापा: त्योहारी सीजन में सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने बाजारों, खाद्य भंडारण केंद्रों और खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करने वाले प्रतिष्ठानों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. दिल्ली सीएम के निर्देश पर दिल्ली खाद्य सुरक्षा विभाग ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी और रिटेल कंपनियों के खाद्य भंडारण केंद्रों में छापा मारा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

