चेतन योगी, देवास। मध्य प्रदेश के देवास में एक बुजुर्ग अपनी जमीन पर कब्जे से परेशान हो गया। उसने न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाईं लेकिन दबंगों ने उसकी जमीन नहीं छोड़ी। इसके बाद 81 साल का बुजुर्ग परेशान होकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदक चेन सिह गोड ने बताया कि उनकी कालूखेड़ी स्थित 10 हजार स्क्वायर फीट कृषि भूमि को विष्णु गोड ने छल से उसकी जमीन का सौदा कर दिया है। जमीन पर रोजाना वीरेंद्र पांचाल, पंकज मतकर साथियों के साथ गाड़ियों से आते हैं और उसकी जमीन पर कब्जा बनाए बैठे हैं। इन सभी लोगों ने पिछले दिनों उसके और बेटे के साथ मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पीड़ित ने बताया कि कलेक्टर ऑफिस, BNP थाना सहित कई जगह लिखित शिकायत भी की लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। SP ऑफिस ड्यूटी अधिकारी शशिर दास ने आवेदक की समस्या और शिकायत को सुना और BNP थाना प्रभारी को मामले को लेकर FIR करने के निर्देश भी दिए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m