होशियारपुर : पंजाब के जिला होशियारपुर में धमाके की बड़ी खबर सामने आई है। विस्फोट इतना भयंकर था कि आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई और दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए वहीं आसपास के घरों के खिड़की के शीशे भी फूट कर चकनाचूर हो गए।
यह भयंकर हादसा होशियारपुर के मोहल्ला प्रह्लाद में श्री हनुमान जी का स्वरूप निकालते समय हुआ। इस दौरान एक युवक ने पटाखों में आग लगा दी। इसी बीच विस्फोट के बाद चिंगारी पास में रखे पटाखों की बोरी में जा लगी और जोरदार विस्फोट हो गया। हालत को देखने के बाद वहा मौजूद लोग परेशान होने लगे। भागदौड़ मच गई। जबकि 2 को मामूली चोटें आईं, जिसके बाद गंभीर रूप से घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर जहां प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी की हालत को देखते हुए उपचार कराया जा रहा है।
- ट्रंप के बयान पर यूक्रेन का पलटवार, कहा- जेलेंस्की देश की आजादी के लिए युद्ध लड़ रहे, जनता का समर्थन हासिल
- अमृतसर में कैंब्रिज स्कूल के पास मिली असॉल्ट राइफल, पीले लिफाफे में लिपटा था हथियार; पुलिस जांच में जुटी
- न कोई हादसा, न कोई धरना… फिर भी बस्ती में क्यों लग गया लंबा जाम और कट गई बिजली? वजह जान चौंक जाएंगे आप
- दिल्ली में संघर्ष के बीच MP में मुहिम तेज: चुनाव आयोग ने कलेक्टरों को दिए निर्देश, कहा- ‘कोई छूटना नहीं चाहिए’
- सुपौल में लाखों की डकैती, पुलिस के सामने चुनौती, गैंग ने रात के अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम

