जमशेदपुर। झारखंड से इस वक्त बेहद दुखद खबर सामने आई है। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी का जमशेदपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक दुर्घटना गुरुवार सुबह जमशेदपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।

हादसे की खबर से मचा शोक

घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री के परिजनों, शुभचिंतकों और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जताया दुख

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए मंत्री दीपिका पांडे सिंह और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। डॉ. अंसारी ने दिवंगत को अपनी ‘छोटी बहन’ के रूप में याद करते हुए इस दुर्घटना को बेहद पीड़ादायक बताया।