महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से 40 बच्चों और युवाओं के कथित यौन शोषण और ब्लैकमेल का एक गंभीर मामला सामने आया है. आरोपी के मोबाइल फोन से 600 से ज्यादा अश्लील वीडियो बरामद किए गए हैं. शुरुआती जांच के आधार पर ये शक है कि साल 2022 से ही बच्चों और युवाओं का यौन शोषण और उनको ब्लैकमेल किया जा रहा था. इस मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी चेतन प्रकाश कोली को गिरफ्तार किया है.

नंदुरबार जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला आया है. पैसे का लालच देकर आरोपी बच्चों और युवाओं के यौन शोषण कर रहा था. और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करता था.

महाराष्ट्र के नंदुरबार में 22 वर्षीय चेतन प्रकाश कोली को नाबालिगों और युवाओं के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें 600 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो बरामद होने का दावा किया गया है.

जिला पुलिस अधीक्षक अश्विनी सनप ने बताया कि इस मामले में बच्चे और युवा पीड़ित हैं. मामले क गहन जांच चल रही है. जांच के आधार पर ये शक है कि साल 2022 से ही बच्चों और युवाओं का यौन शोषण और उनको ब्लैकमेल किया जा रहा था. ये सिलसिला 6 अगस्त 2026 तक चला.

उन्होंने कहा कि डिवाइस में मिले वीडियो से पीड़ितों की पहचान करने के बाद पुलिस ने उनके बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है. नंदुरबार शहर के रायसिंहपुरा इलाके में आरोपी पैसों का लालच देकर बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाता था.

सूचना मिलने के बाद पुलिस गुप्त रूप से सादे कपड़ों में इलाके पर नजर रख रही थी. आरोपी के मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस फिलहाल डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है. वहीं इस मामले के सामने आने के बाद हलचल मच गई है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m