भारतीय मूल की 30 वर्षीय हिमांशी खुराना की हत्या के मामले में करीब सात महीने बाद बड़ी खबर सामने आयी है. 30 वर्षीय हिमांशी खुराना की मौत के मामले में 32 वर्षीय व्यक्ति को सात महीने से अधिक समय तक फरार रहने के बाद शुक्रवार को कनाडा लौटने पर टोरंटो के एक हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया. हिमांशी खुराना 19 दिसंबर 2025 की रात को हत्या की गई थी.

टोरंटो में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने हिमांशी खुराना की मौत पर दुख और हैरानी जताई थी. अंतरराष्ट्रीय पुलिस एजेंसियों की मदद से कनाडाई पुलिस ने आरोपी को पकड़कर प्रथम श्रेणी हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

कनाडा के टोरंटो में भारतीय मूल की महिला की हत्या के करीब 7 महीने बाद 32 साल के अब्दुल गफूरी को गिरफ़्तार किया गया है. टोरंटो में भारतीय मूल की 30 वर्षीय हिमांशी खुराना दिसंबर 2025 में एक घर के अंदर मृत पाई गई थी.  पुलिस के अनुसार, खुराना और गफूरी “इंटीमेट पार्टनर रिलेशनशिप” में थे.

यह 2025 में टोरंटो में हत्या का 40वां मामला था. एक महिला के लापता होने की सूचना पुलिस को मिलने के बाद अगले दिन सुबह करीब 6:30 बजे टोरंटो पुलिस को वेलिंगटन स्ट्रीट वेस्ट इलाके से एक घर में महिला का शव मिला.

बाद में टोरंटो पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए देशव्यापी वारंट जारी किया और उसकी तस्वीर भी जारी की. अंतरराष्ट्रीय पुलिस एजेंसियों की मदद से कनाडाई पुलिस ने आरोपी को पकड़कर प्रथम श्रेणी हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m