महाराष्ट्र के पुणे जिले की बारामती हवाई पट्टी के पास अचानक एक प्रशिक्षण विमान हादसे का शिकार हो गया. राहत की बात यह रही कि विमान में सवार ट्रेनी पायलट सुरक्षित बच गया. इसी साल जनवरी में विमान हादसे में महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार की इसी तरह की एक दुर्घटना में मौत हो गयी थी. रविवार को हुए दुर्घटनाग्रस्त प्रशिक्षण विमान एक निजी कंपनी का था.

पुलिस के मुताबिक, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने बताया कि हादसा दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ.

महाराष्ट्र के पुणे से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बारामती एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर एक निजी कंपनी का प्रशिक्षण विमा दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह दुर्घटना हवाई अड्डे के परिसर के भीतर, रनवे से थोड़ी ही दूरी पर हुई.

राहत की बात यह रही कि विमान में सवार ट्रेनी पायलट सुरक्षित बच गया. जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर ट्रेनिंग उड़ान के दौरान यह विमान एयरपोर्ट परिसर में लैंड कर रहा था, और उसी प्रयास में विमान जमीन पर गिर गया.

आपको याद दिल दे कि जनवरी में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत इसी हवाईअड्डे के पास एक विमान हादसे में हुई थी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजित पवार, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी और सहायक के साथ दो कॉकपिट क्रू सदस्य विमान में सवार थे.

सोचने कि बात तो यह है कि पिछले कुछ महीनों में इसी इलाके में ट्रेनिंग और चार्टर विमानों से जुड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. मई 2026 में भी बारामती एयरपोर्ट के पास एक ट्रेनिंग विमान दुर्घटना का शिकार हुआ था. लगातार हो रही विमान दुर्घटनाओं ने बारामती एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था, विमान संचालन और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m