‘डॉल्फिन’ नामक चक्रवाती तूफान चीन के पूर्वी तट की ओर ताइवान में भारी तबाही मचाने के बाद बढ़ रहा है. टाइफून डॉल्फिन के खतरे को देखते हुए शंघाई के दो एयरपोर्ट से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं. इस तूफान ने उत्तरी ताइवान में भारी बारिश की और चीन के पूर्वी तट पर बाढ़ और भूस्खलन का खतरा पैदा कर दिया है. झेजियांग में 3.9 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.
चीन में 216 किलोमीटर की मैक्सिमम रफ्तार वाला तूफान डॉल्फिन जापान-चीन को अपनी गिरफ्त में लेने जा रहा है, जिससे हड़कंप मचा हुआ है.
पश्चिमी प्रशांत महासागर में उठा सुपर टाइफून डॉल्फिन इस वक्त सुर्खियों में छाया हुआ है. चीन के घनी आबादी वाले पूर्वी तट पर रविवार को टाइफून डॉल्फिन के पहुंचने की आशंका के मद्देनजर करीब 1300 उड़ानें रद्द कर दी गईं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश और बाढ़ के साथ भूस्खलन की आशंका जताई है.

तूफान के खतरे को देखते हुए झेजियांग के ताइझोउ शहर में शनिवार शाम करीब 3.9 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. वहीं, शंघाई में भी जोखिम वाले इलाकों से 30 हजार से ज्यादा लोगों को हटाया गया है.
रविवार सुबह तक तूफान की अधिकतम लगातार हवाओं की रफ्तार करीब 162 किलोमीटर प्रति घंटा आंकी गई. तूफान को रविवार शाम तक चीन के झेजियांग प्रांत और पड़ोसी फुजियान प्रांत के उत्तरी हिस्सों से टकराने की आशंका है.
तूफान डॉल्फिन की वजह से पिछले दिनों जापान के ओकिनावा में भारी बारिश हुई थी. चीन के नेशनल मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार सुबह रेड टाइफून अलर्ट जारी किया है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक तूफान रविवार देर रात झेजियांग प्रांत और पड़ोसी फुजियान प्रांत के उत्तरी हिस्सों में पहुंच सकता है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


