AAP ने सौरभ भारद्वाज को दिल्ली इकाई की कमान सौंपी है. पार्टी ने दिल्ली में अपने छात्र विंग को मजबूती देने के लिए नई टीम की घोषणा की है. AAP पार्टी दिल्ली में फिर से कैंपस राजनीति में अपनी पकड़ बनाने के लिए जोर दे रही है. पार्टी की ओर नई टीम की घोषणा सोशल मीडिया एक्स पर दी गयी है. लगातार चुनावी हार और लंबे समय तक निष्क्रिय रहने के कारण पुराना छात्र संगठन कैंपस से गायब हो गया था.
आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने नए नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनकी क्षमता पर भरोसा जताया है.
नए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की क्षमता पर भरोसा जताते हुए दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बधाई दी है. आप की दिल्ली राज्य इकाई की ओर से घोषित नई नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं. ये नियुक्तियां ऐसे समय में हुई हैं जब आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपनी संगठनात्मक मौजूदगी को मजबूत करने पर लगातार ध्यान दे रही है.
AAP ने अपने छात्र संगठन ‘एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स’ (ASAP) दिल्ली के लिए नई लीडरशिप टीम की घोषणा की है. ASAP का गठन मई 2025 में हुआ था. ASAP का प्रभारी धर्मेंद्र रावत (धामू) को अपॉइन्ट किया गया है. वहीं, ईशना गुप्ता और राहुल राय को इस छात्र संगठन का सह-प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की गयी है.
पार्टी ने कहा कि नया नेतृत्व संगठन की गतिविधियों का संचालन करेगा और राष्ट्रीय राजधानी में छात्रों के बीच आम आदमी पार्टी को मजबूत करने की दिशा में बेहतर काम करेगा.
आम आदमी पार्टी का पुराना छात्र संगठन ‘छात्र युवा संघर्ष समिति’ लगातार चुनावी हार और लंबे समय तक निष्क्रिय रहने के बाद एकदम से कैंपस में नजर नहीं आने लगा था. इसके बाद AAP ने कैंपस राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए ASAP का गठन किया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


