होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर एक बार फिर से राजनीतिक पार्टी के बीच टकराव की खबर सामने आई है. खबर है कि गांव बाड़ियां कलां में डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. बुधवार को मौके पर पहुंचे बीजेपी और बीएसपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के बाद झड़प हो गई. इस झड़प में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय सांपला को चोट पहुंची है। उन्हें किसी कार्यकर्ता ने माइक मारा है.
आपको बता दें कि भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता विजय सांपला, पंजाब बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष शीतल अंगुराल और होशियारपुर भाजपा के जिला अध्यक्ष नीतिन गुप्ता मौके गांव बाड़ियां पहुंचे थे.इसी दौरान वहां डॉ. भीम राव अंबेडकर प्रतिमा को क्षति पहुंचाने के विरोध में कार्यकर्ताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि कुछ बीएसपी नेताओं की ओर से विजय सांपला के खिलाफ टिप्पणी की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया.
माइक से किया गया हमला
भाजपा और बीएसपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प बढ़ गई, इस दौरान बीएसपी के कार्यकर्ता और नेता ने विजय सांपला पर माइक से हमला किया.जिससे उन्हें खरोंचे और चोट आई हैं घटना के बाद गांव बाड़ियां कलां में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. मौके पर पुलिस बल मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं.
- धान खरीदी की तैयारी पर भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने पर भी जताई आपत्ति
- IND vs WI 3rd T20I: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 224 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेकः सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को कार ने रौंदा, 2 की थमी सांसें, घटना जानकर कांप जाएगी रूह
- ‘ये कौन से अध्यक्ष हैं?’ UP में अजय राय के सामने ही भिड़ गए कांग्रेसी, गाली-गलौज के बाद लहराए जूते
- गोपालगंज में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

