होशियारपुर. होशियारपुर कस्बे भूंगा में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। इसमें एक ही मौत हो गई है, वहीं नेशनल हाईवे में लंबा जाम लग गया है जिसके कारण यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। दुर्घटना इतनी भीषण थी की मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सेब से भरा ट्रक जो दसूहा से होशियारपुर आ रहा था। लकड़ी से भरी ट्रॉली और सेब से भरे ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर के कारण ट्रक पलट , जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्राली चालक की बॉडी बुरी तरफ फंसी हुई थी जिसे मुश्किल से निकला गया।

ट्रक बीच सड़क पर पलट गई जिससे होशियारपुर से जम्मू हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जे.सी.बी. बुला कर ट्रक को साइड किया जा रहा है। इस पूरे घटना के कारण वहां से आने जाने वाले लोगो को बहुत तकलीफ का सामना करना पड़ा। जेसीबी की मदद से किसी तरह गाड़ी को हटाया गया और फिर रस्ते को साफ किया गया।
- बिहार जनगणना 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, 10 जनवरी से शुरुआत, जानिए नियम, सवाल और परीक्षाओं पर असर
- दिवाली की खरीदारी के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, चावड़ी बाजार में भरभराकर गिरी तीन मंजिला इमारत
- वाइफ को पॉकेट मनी देने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कही मजेदार बात, जज बोले- ऐसे तो हमारी पत्नी भी पॉकेट मनी मांगने लगेंगी, जानें पूरा मामला
- अखिलेश जी, ‘D’ की स्थिति दयनीय’, PDA को लेकर एक बार फिर ओपी राजभर ने कसा तंज, जमीन पर उतरने की सलाह देते हुए दिया बड़ा बयान
- एक करोड़ खर्च, फिर भी डिजिटल शिक्षा ठप! 4 सरकारी स्कूलों में धूल खा रहे हाईटेक क्लासरूम
