Life Style Desk: गर्मियों में कच्चे आम का स्वाद हर किसी को पसंद होता है। कच्चे आम की चटनी, कढ़ी, जलजीरा और बहुत ही स्वादिष्ट चीज़े बनती है। अगर आप ऐसा अचार चाहते हैं जिसे बनाने के बाद तुरंत खाया जा सके, तो बिहार का पारंपरिक आम का कूचा बेहतरीन विकल्प है। यह तीखा, खट्टा और सरसों के तेल की खुशबू से भरपूर होता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
सामग्री
- कच्चे आम-2–3 मध्यम आकार के
- हरी मिर्च -4–5 (बारीक कटी हुई)
- सरसों का तेल-2–3 बड़े चम्मच
- सरसों (राई) का पिसा हुआ मसाला-1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर-½ छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-½ छोटा चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
विधि
1-कच्चे आम को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। आम को छोटे-छोटे पतले टुकड़ों में काट लें।
2-एक बर्तन में कटे हुए आम, हरी मिर्च, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और पिसी हुई राई डालें।
3-सरसों के तेल को हल्का गर्म करके ठंडा कर लें और मिश्रण में डाल दें।सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं ताकि मसाले हर टुकड़े पर अच्छी तरह लग जाएं।15–20 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि आम मसालों का स्वाद सोख लें।
4-यह अचार बनते ही खाने के लिए तैयार हो जाता है। इसे दाल-चावल, पराठा, रोटी, खिचड़ी या सत्तू के साथ परोस सकते हैं।
स्वाद बढ़ाने के टिप्स
1-तीखापन बढ़ाने के लिए अधिक हरी मिर्च डाल सकते हैं।
2-थोड़ा सा भुना हुआ सौंफ पाउडर मिलाने से स्वाद और भी बढ़ जाता है।
3-यदि सरसों का तीखा स्वाद पसंद है, तो राई की मात्रा थोड़ा बढ़ा सकते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

