अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार को फायरिंग हुई थी. जिसमें उनके ड्राइवर समेत दो घायल हो गए थे. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. इस बीच आरोपियों के हुलिया बदलने को लेकर बड़े खुलासे हुए हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी ऋतिक ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर मुंडवा लिया था. बताया जा रहा है कि हमले की साजिश शुरू होने के करीब दो महीने बाद उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर मुंडवा लिया था.
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. इस मामले में हर दिन नए नए खुलासे हो रहे है. तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पहले वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक और अब आरोपियों के हुलिया बदलने को लेकर बड़े खुलासे हुए हैं.
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में आरोपी ऋतिक को लेकर अहम जानकारी सामने आई है. टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में राजस्थान पुलिस ने तीन लोगों को कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़ा है. आरोपी ऋतिक बिहार के बेगुसराय का रहने वाला है. इसके अलावा गिरफ्तार दो अन्य रेहान और फूल सिंह हरियाणा के सोनीपत का निवासी है.
बताया जा रहा है कि हमले की साजिश करीब दो महीने पहले ही शुरू हो गई थी. इसके बाद ऋतिक ने अपना हुलिया बदला लिया, ताकि इलाके के लोग उसे पहचान न सकें. पहले उसके बाल लंबे थे, लेकिन बाद में उसने पूरी तरह से सिर मुंडवा लिया.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ऋतिक, रैपिडो भी चलाता था. उसने वारदात में इस्तेमाल की गई पीली पल्सर बाइक 11 सितंबर को खरीदी थी. उसने पल्सर बाइक 25 हजार रुपये में खरीदी थी. लेकिन आरसी और अन्य दस्तावेजों का ट्रांसफर नहीं हुआ था.
बताया जा रहा है कि हमला के बाद तीनों आरोपी बाइक से अंधेरी वेस्ट पहुंचे और वहां गाड़ी छोड़कर लोकल ट्रेन से बोरीवली पहुंचकर कैब बुक के लिए अपना फोन चालू करके ड्राइवर को कॉल किया. जिससे पुलिस को उसकी लोकेशन मिल गई, और तीनों को एक साथ दबोच लिया गया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

