पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के सोनामुखी इलाके में अंधविश्वास और तंत्र साधना के चक्कर में एक दिल दहला देने वाला Double Murder ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. आरोप है कि नवरात्रि पर एक बेटे ने अपनी पत्नी और पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. युवक ने पत्नी का सिर काटकर मंदिर में रख दिया। पिता का शव घर के आंगन से बरामद हुआ. आरोपी के घर पर एक तांत्रिक का आना-जाना था.
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए दोहरे हत्याकांड की जांच में पुलिस कई पहलुओं को खंगाल रही है. दुर्गा पूजा की महा अष्टमी की रात को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और पिता की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी.
पश्चिम बंगाल के सोनामुखी के बांकुरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने अंधविश्वास के कारण अपने पिता और पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी. आरोपी मंगल चौधरी ने पत्नी का सिर काटकर मंदिर में रखा और पिता को भी मार डाला; पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगल चौधरी और उसकी पत्नी नियमित रूप से एक मंदिर में पूजा-पाठ करते थे. ग्रामीणों का दावा है कि उनके घर पर एक तांत्रिक का भी अक्सर आना-जाना रहता था.
मृतकों की पहचान 39 वर्षीय रुम्पा चौधरी और 60 वर्षीय राजेंद्र चौधरी के रूप में हुई है. आरोपित मंगल चौधरी पहले अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया और उसका सिर काटकर मंदिर में रख दिया। इसके बाद पिता की भी हत्या कर दी. घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों में भय के साथ आक्रोश भी देखा गया.
बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक तांत्रिक के कहने पर इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह घटना दामोदर नदी के चर में स्थित ‘लाल बाबा मनाचर’ इलाके में हुई.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

