हरियाणा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग यानी HSSC ने ग्रुप-D के उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। जिन अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरते समय कोई गलती कर दी थी, अब वे उसे ठीक कर सकेंगे। आयोग ने इसके लिए करेक्शन पोर्टल फिर से शुरू करने का फैसला लिया है।
9 से 11 जुलाई तक मिलेगा मौका
आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि ग्रुप-D की भर्ती के लिए करेक्शन पोर्टल 9 जुलाई से 11 जुलाई की रात 11 बजकर 59 मिनट तक खुला रहेगा। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे इस दो दिन की अवधि में अपने आवेदन पत्र की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। अगर फॉर्म में कोई भी त्रुटि रह गई है, तो उसे समय रहते ठीक कर लें।
फॉर्म भरते समय बरतें सावधानी
आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार अपना फॉर्म खुद भरें और फाइनल सबमिट करने से पहले उसे कई बार ध्यान से पढ़ लें। इससे गलतियों की संभावना कम हो जाती है। हालांकि जिन अभ्यर्थियों से फॉर्म भरते समय अनजाने में कोई कमी रह गई थी, उनके लिए ही यह मौका दिया जा रहा है। अगर पोर्टल से जुड़ा कोई सुझाव है, तो उम्मीदवार उसे गूगल फॉर्म के जरिए भी भेज सकते हैं।
19 जून से चल रही आवेदन प्रक्रिया
सीईटी ग्रुप-D भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 जून से शुरू किए गए थे। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 3 जुलाई तय थी, जिसे बढ़ाकर 5 जुलाई तक कर दिया गया था। अब करेक्शन विंडो खुलने से उन हजारों उम्मीदवारों को फायदा होगा जो फॉर्म में सुधार का इंतजार कर रहे थे।
- Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
- https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

