भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 (HTET-2025) के अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करने का अंतिम अवसर दिया है। जिन अभ्यर्थियों को पहले केवल एक या दो मौके मिले थे और जिनका परिणाम RLV दर्शाया गया है, वे 6 और 7 नवंबर को बोर्ड मुख्यालय, भिवानी पहुंचकर वेरिफिकेशन करवा सकते हैं।

6 और 7 नवंबर को पूरा होगी प्रक्रिया

बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार, यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए है जिन्हें पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के केवल एक या दो अवसर मिले थे और जिनके परिणाम में RLV दर्ज है।

ऐसे अभ्यर्थियों को निर्धारित तारीखों पर भिवानी स्थित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बोर्ड ने इसे बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का अंतिम अवसर बताया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m