भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार परीक्षा का परिणाम 16.57 प्रतिशत रहा। HTET की परीक्षा 4 और 5 जुलाई को तीन शिफ्ट में आयोजित की गई थी। परीक्षा के करीब डेढ़ महीने बाद रिजल्ट जारी किया गया है। प्रदेशभर में परीक्षा के लिए 2 लाख 33 हजार 894 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि 1 लाख 92 हजार 220 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

383 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

HTET के लिए हरियाणा में कुल 383 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए 2,33,894 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 1,66,137 महिला और 67,157 पुरुष अभ्यर्थी शामिल थे। Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
लेवल-3 यानी PGT के लिए 73,091 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं लेवल-2 यानी TGT के लिए 1,19,141 और लेवल-1 यानी PRT के लिए 41,062 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

1.92 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे

शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर धुप्पड़ ने बताया कि HTET की परीक्षा 4 और 5 जुलाई को तीन शिफ्ट में हुई थी। इसमें कुल 1,92,220 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। लेवल-1 यानी PRT में 31,402 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। लेवल-2 यानी TGT में 99,896 और लेवल-3 यानी PGT में 60,922 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

30,883 अभ्यर्थियों की हुई बायोमैट्रिक

परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बायोमैट्रिक के लिए बुलाया गया था। इसके लिए 10 से 12 अगस्त तक जिला मुख्यालयों पर प्रक्रिया आयोजित की गई। कुल 31,847 अभ्यर्थियों को बायोमैट्रिक के लिए बुलाया गया था। इनमें से 30,883 अभ्यर्थी बायोमैट्रिक के लिए पहुंचे, जबकि 964 अभ्यर्थी नहीं पहुंच पाए।

बायोमैट्रिक से वंचित अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और मौका

शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन के मुताबिक, जो 964 अभ्यर्थी बायोमैट्रिक के लिए नहीं पहुंच पाए, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा। हालांकि, अब उनकी बायोमैट्रिक बोर्ड कैंपस में ही होगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m