संजय वाणी, आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के सिलोटा कस्बे में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, रोड के समीप खेत में दोपहर करीब 3 बजे के लगभग एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली, बच्ची के शरीर और पैर पर मिट्टी लगी हुई थी।

READ MORE: सावन में सांप का खौफ! चलती बाइक में निकला जहरीला सर्प, चालक ने डर के मारे छोड़ी बाइक

खेत के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर की अचानक नवजात बच्ची पर नजर पड़ी, उसने जनपद सदस्य मोहन चौहान को सूचना दी और मोहन चौहान ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात बच्ची को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसे नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (NICU) में भर्ती कराया गया। 

READ MORE: 3 सेकंड में 5 थप्पड़… कलेक्टर ऑफिस के बाहर युवतियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, जमकर चले लात-घूंसे, तमाशबीन बने लोग   

डॉक्टर के अनुसार नवजात बच्ची फिलहाल स्वस्थ है, घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह कौन है जिसने जन्म के तुरंत बाद मासूम बच्ची को खेत में छोड़ दिया…?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m