चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार युवाओ को रोजगार देखे के लिए कार्य कर रहा है. युवाओं को उनकी योग्यता और प्रशिक्षण के मुताबिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हुनर पंजाब पोर्टल लॉन्च किया. इसके साथ ही फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल पर फिस्कल इंसेंटिव मॉड्यूल भी शुरू किया गया. इसके जरिए अब बहुत सारे रोजगार से जुड़े अवसर युवकों के सामने आयेंगे.
पोर्टल की लॉन्च के अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि इस पूरी पहल के तहत कुल चार मॉड्यूल तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें से दो मॉड्यूल बुधवार को लॉन्च किए गए हैं, जबकि दो अन्य मॉड्यूल बाद में लॉन्च किए जाएंगे.
एक ही मंच में जुड़ेंगे 1750 प्रशिक्षण संस्थान
जानकारी मिली है कि हुनर पंजाब पोर्टल के तहत प्रदेश के करीब 1750 प्रशिक्षण संस्थानों को एक मंच पर जोड़ा गया है. इनमें आइटीआइ, पॉलीटेक्निक, मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय शामिल हैं. इसका मुख्य उद्देश्य उद्योगों की जरूरत और युवाओं के हुनर के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना है.
पोर्टल का फायदा युवाओं को यह होगा कि उद्योगों को एक ही जगह पर यह जानकारी मिल सकेगी कि पंजाब के अलग-अलग संस्थानों में कौन-कौन से कोर्स चल रहे हैं और उनमें कितने विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. इसके आधार पर कंपनियां अपनी जरूरत के मुताबिक संबंधित संस्थानों से संपर्क कर सकेंगी और प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे.
कोर्स की मिलेगी जानकारी
आपको बता दें कि उद्योग अपने लॉगइन के जरिए पोर्टल पर उपलब्ध कोर्स और विद्यार्थियों की जानकारी देख सकेंगे. संस्थान भी अपनी तरफ से प्रशिक्षित विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों से जोड़ सकेंगे. इससे उद्योगों को प्रशिक्षित मैनपावर और युवाओं को उनकी स्किल के मुताबिक रोजगार उपलब्ध कराने के बीच सीधा संपर्क तैयार होगा.
इसके साथ ही फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल पर शुरू किया गया फिस्कल इंसेंटिव मॉड्यूल निवेशकों के लिए पासबुक की तरह काम करेगा. इसमें निवेशकों को एक ही जगह पर उपलब्ध और पहले हासिल किए जा चुके वित्तीय प्रोत्साहनों की जानकारी मिल सकेगी. इससे इंसेंटिव की प्रक्रिया को अधिक स्पष्ट बनाने में मदद मिलेगी.अधिकारियों के मुताबिक, वर्ष 2022 से अब तक पंजाब में करीब 1.89 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है और इससे 6.31 लाख रोजगार पैदा हुए हैं.
2600 परियोजना को मिल सकती है मंजूरी
2600 परियोजनाओं को मिली इस साल मंजूरी
वर्ष 2025-26 में करीब 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश और लगभग 2600 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई. अधिकारियों के अनुसार करीब 1.09 लाख करोड़ रुपये का वास्तविक निवेश जमीन पर हो चुका है और तीन लाख 80 हजार से अधिक नौकरियां भी पैदा हुई हैं. आपको बता दें कि चार मॉड्यूल वाली इस पहल के तहत फिलहाल दो मॉड्यूल को लॉन्च किया गया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाकी दो मॉड्यूल भी बाद में लॉन्च किए जाएंगे, जिसके बाद इस डिजिटल व्यवस्था के जरिए उद्योगों, प्रशिक्षण संस्थानों, युवाओं और निवेशकों को एक व्यापक मंच उपलब्ध कराने का लक्ष्य.
- करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ बताने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सफाई, महिलाओं से कहा- 1 दिन व्रत रखती हैं, बाकी 364 दिन पतियों को ताने नहीं मारने चाहिए
- UP Election 2027: यूपी फतह के लिए भाजपा का ‘मिशन बूथ’ तैयार! PDA के लिए बना यह सीक्रेट माइक्रो-प्लान
- आलेख: गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव
- Haryana Top News : रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, 259 बसों का संचालन बंद, SIR की समयसीमा फिर बढ़ी, दिल्ली की रैली में हरियाणा से पहुंचेंगे एक लाख लोग, अमित शाह के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : फाइनल में पहुंची संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, सेमीफाइनल में न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराया

