चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां के हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक पति ने चरित्र शंका के चलते पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस खौफनाक कदम के बाद मासूम बेटी के सिर से माता-पिता दोनों का साया हमेशा के लिए उठ गया है।

ये भी पढ़ें : पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, मजदूरी करने दिल्ली गया था पति; आशिक से छुपाई थी ये बात

चरित्र शंका बनी हंसते-खेलते परिवार की तबाही का कारण

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पति का नाम हल्केवीर पटेल और पत्नी का नाम रोशनी था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से चरित्र शंका को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने रविवार को उग्र रूप ले लिया। गुस्से में आकर हल्केवीर ने कपड़े से अपनी पत्नी रोशनी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद पति ने खाया जहर

पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति हल्केवीर ने भी खौफनाक कदम उठाते हुए जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसकी भी मौत हो गई। दोनों की एक छोटी बेटी है, जो इस पूरी घटना के बाद अब अकेली रह गई है।

ये भी पढ़ें : कुर्सी का घमंड, अन्नदाता का अपमान! बिजली विभाग के JE ने किसान को दी गालियां, धक्के मारकर शिविर से निकाला

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही हीरा नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों व आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि वारदात की असली वजह और कड़ियों को पूरी तरह स्पष्ट किया जा सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m