विक्की आर्य, शमशाबाद। मध्य प्रदेश के शमशाबाद के 4 साल पहले हुए हत्याकांड में गंजबासौदा कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी समेत 5 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

दरअसल, शमशाबाद थाना क्षेत्र में साल 2022 में हुई इस सनसनीखेज हत्या की जांच के दौरान पुलिस ने खुलासा किया था कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और अन्य सुपारी किलरों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया।

मामले की सुनवाई गंजबासौदा न्यायालय में हुई। गुरुवार को न्यायालय ने सभी पांच आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m