दिलशाद अहमद, सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए हैवानियत की सारी हदें पार दी। पति ने पहले पत्नी का बाल काटकर मुंडर किया। फिर मारपीट कर बच्चे और खुद का पेशाब पिलाया और उनके उपर कालिख भी पोती। पूरा मामला पंडोपारा स्थित काटकोना गांव का है। बताया जा रहा कि दोनों का 2006 में लव मैरिज हुआ था।


इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में उनके चारों बच्चे भी मौजूद दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक महिला सूरजपुर जिले के करंजी की रहने वाली है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की है और पति पर अमानवीय प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की शिकायत पर पटना पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंत्रालय में गाड़ी चलाता है पति
जानकारी के मुताबिक पति मंत्रालय में सरकारी गाड़ी चलता है। 2006 में दोनों का लव मैरिज हुआ था। उनके दो बेटे और दो बेटी है। उनकी पत्नी एक साल से अलग रह रही थी। पति ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी पहले जीजा के साथ फिर भांजे के साथ भाग गई थी। वहीं महिला ने पति पर अमानवीय प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामूली धाराओ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

