Bihar Crime: बिहार के वैशाली से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां एक पति पर शादी की सालगिरह से ठिक पहले अपनी पत्नी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पति का पड़ोस की एक महिला के साथ अवैध संबंध चल रहा था, जिसके चलते पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। इस बीच इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया गया।
पूरा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव की है। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मृतका की पहचान लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके पति शुभम राज ने गला दबाकर अपनी पत्नी लक्ष्मी कुमारी की हत्या कर दी।
पिछले साल 8 मई को हुई थी शादी
घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि लक्ष्मी और शुभम की शादी को अभी ठिक से सालभर भी पूरे नहीं हुए थे। दोनों की शादी पिछले साल 8 मई को हुई थी। ऐसे में शादी की पहली सालगिरह से चंद दिनों पहले ही अवैध संबंध के शक को लेकर हो रहे विवाद के चलते शुभम ने लक्ष्मी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के भाई ने बताया कि, शादी के बाद से ही लक्ष्मी का वैवाहिक जीवन ठीक नहीं चल रहा था। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
पति का पड़ोस की महिला से था अवैध संबंध
परिजनों के अनुसार, शुभम राज का पड़ोस की एक महिला के साथ संबंध था, जिसका लक्ष्मी लगातार विरोध करती थी। इसी बात को लेकर घर में तनाव बना रहता था। कई बार पंचायत बैठी और समझौते की कोशिश भी हुई, लेकिन हालात सुधर नहीं पाए। आखिर में विवाद इतना बढ़ गया की लक्ष्मी की जान चली गई।
जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौक पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची, जिसने घटनास्थल से कुछ जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। हालांकि हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- बिहार में युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट काटकर मंदिर में चढ़ाया, गर्दन भी काटा…पत्नी से हुआ था विवाद
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

