कर्नाटक के धारवाड़ से सनसनीखेज खबर सामने आया है. धारवाड़ के एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 45 साल एक डॉक्टर की हत्या कर दी गई. साथ ही चाकू से घायल आठ साल का बेटा भी खून से लथपथ पड़ा हुआ था. जबकि उस बच्चे की मां बेड पर लेटकर फोन स्क्रॉल कर रील देख रही थी. हत्याकांड का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है.

यह घटना बेंगलुरू से करीब 435 किलोमीटर दूर धारवाड़ के कर्नाटक यूनिवर्सिटी रोड के रंका स्टैलो अपार्टमेंट में घटी. पड़ोसियों ने पुलिस को इस घटना के बारे सूचित किया.

कर्नाटक के धारवाड़ में  45 साल के डॉक्टर डॉ. किरण होनन्नावर की उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई. घटना के समय घर में डॉ. किरण, उनकी पत्नी डॉ. प्रियंका कटनहल्ली और उनका आठ वर्षीय बेटा नेहित ही मौजूद थे. हमले में उनका आठ साल का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया.

हुब्बली-धारवाड़ पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार ने बताया कि चिरायु अस्पताल में कार्यरत डॉ. किरण अपने छठी मंजिल स्थित फ्लैट में खून से लथपथ अवस्था में मृत पाए गए. शशिकुमार ने कहा, ‘फ्लैट के अंदर सिर्फ पति, पत्नी और बच्चा मौजूद थे. जबरन प्रवेश के कोई निशान नहीं मिले हैं.

पुलिस के अनुसार कई जानने वाले लोग उनसे फोन पर कॉन्टैक्ट करने की कोशिश किये, लेकिन उनकी पत्नी फोन उठाकर सबको बहाने बनाती रही. शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि इस वारदात को उनकी पत्नी प्रियंका कट्टानहल्ली ने अंजाम दिया. प्रियंका भी पेशे से नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं.

प्रियंका कट्टानहल्ली के बार बार बहाने बनाने के बाद जब परिजन को शक हुआ तो सीधे फ्लैट पहुंचे, तो उन्होंने डॉ. किरण को मृत पाया. बेटे को भी चाकू से चोटें आई हैं और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान, घटना के बाद पत्नी के व्यवहार और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है. हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m