न्यूजीलैंड का दक्षिणी द्वीप गुरुवार को तेज भूकंप के झटके से हिल गया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 आंकी गई. तेज भूकंप के बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी भी जारी की है. एजेंसियों के अनुसार भूकंप का केंद्र 50 किलोमीटर से अधिक गहराई में था. भारतीय तट से करीब 12000 किलोमीटर की दूरी पर होने के कारण भारत में इसका कोई भी असर देखने को नहीं मिला.
भूकंप का केंद्र ते अनाउ शहर से करीब 40 किलोमीटर उत्तर में था. यह इलाका फियोर्डलैंड जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल का प्रवेश द्वार माना जाता है.
न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके गुरुवार, 16 जुलाई को महसूस किए गए हैं. न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप में गुरुवार रात स्थानीय समयानुसार 9:14 बजे 5.9 तीव्रता का भूकंप आया. हालांकि प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सुनामी की चेतावनी जारी की थी पर वह अलर्ट वापस ले लिया गया.
शुरुआती आकलन में इसकी तीव्रता 6.3 बताई गई थी, लेकिन बाद में इसे घटाकर 5.9 कर दिया गया. भूकंप के तेज झटके के बाद न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को समुद्र तट और तटीय इलाकों से दूर रहने की अपील की है.
फियोर्डलैंड होटल में ड्यूटी मैनेज मेलेन पुयात ने मीडिया को बताया कि भूकंप थोड़ा तेज था और एक मिनट तक महसूस हुआ, लेकिन उनके होटल में कुछ भी हिला नहीं.
संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और जर्मनी ने भूकंप की तीव्रता 5.9 बताई है. हालांकि, फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना अभी तक नहीं आई है. दोनों एजेंसियों के अनुसार भूकंप का केंद्र 50 किलोमीटर से अधिक गहराई में था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

