मुंबई. बॉलीवुड में सबसे कूल एक्स के तौर फेमस Hrithik Roshan और Suzanne Khan (सुजैन खान) 2014 में अलग हुए थे, लेकिन तब से दोनों अच्छे दोस्त बने हुए हैं और एक-दूसरे के बारे में खुलकर बातें करते हैं. हाल ही में ऋतिक ने अपनी एक्स वाइफ और खास दोस्त सुजैन के लिए एक लंबा और दिल छू लेने वाला नोट लिखा है.

इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर Suzanne Khan (सुजैन खान) ने अपनी लाइफ में एक नया माइलस्टोन अचीव किया है. उन्होंने अपने वेंचर को हैदराबाद में एक नए स्टोर के साथ एक्सपैंड किया है. इस खास मौके पर एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दिखाया कि सुजैन ने इस खूबसूरत स्टोर को कैसे डिजाइन और कंसेप्चुअलाइज किया है. इस वीडियो के साथ ऋतिक ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने सुजैन की मेहनत और टैलेंट की तारीफ की है.
Hrithik ने लिखा, ‘तुम्हारा टैलेंट चमकता है’
‘ड्रीम्स टू रियलिटी. तुम पर बहुत गर्व है, सुजैन, मुझे याद है 20 साल पहले, तुम इसी आइडिया के बारे में ड्रीम किया करती थी. आज जब तुम हैदराबाद में अपना दूसरा प्रोजेक्ट लॉन्च कर रही हो, तो मैं उस छोटी बच्ची को सलाम करता हूं जिसने इतने साल पहले इतना बड़ा सपना देखा था. तुम्हारी मेहनत तो दिखती ही है, लेकिन सबसे ज् यादा तुम्हारा टैलेंट चमकता है. वर्ल्ड-क्लास, सच में. मैं तो स्टोर की डिजाइन, प्रेजेंटेशन और विजन देखकर दंग रह गया.. इस विजन को शेयर करने वाले सभी पार्टनर्स को ढेर सारी बधाइयां और भी ज्यादा सक्सेस मिले आप सबको.’
बच्चों की को-पेरेंटिंग
कई साल पहले अलग होने के बावजूद ऋतिक और सुजैन की दोस्ती बनी हुई है और दोनों एक-दूसरे की सक्सेज पर हमेशा खुश रहते हैं. बात करें पेरेंटिंग की तो फिलहाल ऋतिक और सुजैन साथ मिलकर अपने दोनों बच्चों की को पेरेंटिंग करते हैं.
ये भी पढ़ें-
- ऑरेंज अलर्ट के बीच उत्तराखंड में हाई अलर्ट, सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
- कांग्रेस पर बरसे सीएम डॉ. मोहन, कहा- उसके कर्मों का हिसाब चुकाने का समय आ गया है
- चित्रकूट गैंगरेप केस में बड़ी सफलता: 50 हजार का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM साय का बयान, कहा- शिक्षा मंत्री का निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों का परिचायक
- Bihar Top News 25 july 2026: सीवान में फायरिंग, छपरा में पुलिस की वैन फूंकी, नदी में डूबने से तीन की मौत


