इमरान खान, खंडवा। नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के बाद एक पार्षद का कथित धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में खानशाहवली वार्ड के निलदलीय पार्षद शब्बीर कादरी नगर निगम के इंजीनियर राधेश्याम उपाध्याय को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है और इस पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
मर्द हो तो हमारे सामने आते, पहले भी भगाया था
दरअसल, शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने बड़गांव भीला रोड स्थित नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की थी। टीम ने नाले के ऊपर किए गए चार निर्माण हटाए थे। इसी कार्रवाई के बाद पार्षद का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में पार्षद शब्बीर कादरी कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं, नमाज पढ़ने गया था, नहीं तो तुम्हारी हिम्मत नहीं थी कि तोड़ देते। मर्द हो तो हमारे सामने आते, पहले भी भगाया था इनको मैंने। वीडियो में नगर निगम के अधिकारियों के प्रति आपत्तिजनक और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल भी सुनाई दे रहा है।
बीच सड़क शराबियों का हाईवोल्टेज ड्रामाः CSP की गाड़ी रोककर की बहस, पुलिस ने किया गिरफ्तार, Video वायरल
पार्षद शब्बीर कादरी पर एफआईआर दर्ज की जाए
मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच ने कड़ी आपत्ति जताई है। मंच के पदाधिकारी माधव झा ने प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो को आधार बनाकर पार्षद शब्बीर कादरी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और सरकारी अधिकारी को धमकाने सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाए। उनका कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि इस तरह अधिकारियों को धमकाएंगे तो प्रशासनिक कार्रवाई प्रभावित होगी और कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होंगे।
एमपी रेरा को मिले नए अध्यक्ष: रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार द्विवेदी संभालेंगे कमान,
फिलहाल नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
छत्तीसगढ़ के बाद अब एमपी में भी मदरसा बोर्ड बंद करने की उठी मांगः शुरू हुआ ‘हाईवोल्टेज’ सियासी घमासान
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

