रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2009 बैच के आईएएस तंबोली अय्याज फकीरभाई की भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) में कार्यकारी निदेशक के पद पर नियुक्ति की गई है. यह नियुक्ति वित्तीय सेवा विभाग के अंतर्गत पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष के संयुक्त कार्यकाल या अगले आदेश तक प्रभावी होगी.

यह भी पढ़ें : पानी मांग रहे ग्रामीणों पर कार्रवाई से बवाल : पुलिस ने माता-पिता को उठाया तो सड़क पर उतरे बच्चे, थाने के सामने कर रहे प्रदर्शन, देखें VIDEO…

डॉक्टर तंबोली अय्याज फकीर भाई का जन्म 23 दिसंबर 1981 को महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती तहसील के सोमेश्वर नगर गांव में हुआ था. उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी 75 वीं रैंक के साथ क्रैक किया है.

डॉक्टर तंबोली अयाज फ़क़ीर भाई का जन्म हुआ. यह गांव डॉक्टर तंबोली अय्याज़ का ननिहाल है. यहां स्थित क्वापरेटिव शुगर फैक्ट्री में इनके नाना काम करते थे. डाक्टर अय्याज का मूल गांव मुखरी है, जो पुणे जिले के सिरूर तहसील में आता है. गांव के बाजू में ही जातेगांव है, जहां इनके पिता प्रायमरी शिक्षक थे. डॉ. तंबोली अय्याज ने नौवीं से बारहवीं की पढ़ाई सिरूर से की.

मैथ्स के साथ साइंस की पढ़ाई करने वाले तंबोली अय्याज फ़क़ीर भाई ने 12वीं के बाद इंजीनियरिंग के कोर्स में एडमिशन लिया. तीन माह तक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने एमबीबीएस में प्रवेश ले लिया. 2006 में उन्होंने पुणे से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m