Champions Trophy 2025 Prize Money: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से शुरू होने वाला है, जिसका खिताबी मैच 9 मार्च को होगा. आईसीसी ने इस इवेंट के लिए प्राइज मनी का ऐलान किया है.
Champions Trophy 2025 Prize Money: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मंच रेडी है. 19 फरवरी से इसका आगाज भी होने जा रहा है. इससे ठीक 5 दिन पहले आईसीसी ने कुल प्राइज पर्स का एलान कर दिया है. आईसीसी ने 2017 की तुलना में इसमें गजब का इजाफा किया है और बताया है कि इस साल विजेता टीम को कितनी इनामी राशि मिलेगी.
आईसीसी के अनुसार, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए कुल पुरस्कार राशि 6.9 मिलियन डॉलर तय की गई है. विजेता टीम को 2.24 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 20 करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं उपविजेता टीम को 1.12 मिलियन यूएस डॉलर (करीब 10 करोड़ रुपये) की राशि दी जाएगी.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की प्राइज मनी पूरी डिटेल (Champions Trophy 2025)
विजेता टीम- 2.24 मिलियन डॉलर (19.46 करोड़ रुपये)
रनरअप- 1.24 मिलियन डॉलर (9.73 करोड़ रुपये)
सेमीफाइनलिस्ट- 5,60,000 डॉलर (4.86 करोड़ रुपये)
पांचवें एवं छठे नंबर की टीम- 3,50,000 डॉलर (3.04 करोड़ रुपये)
सातवें या आठवें नंबर की टीम- 1,40000 डॉलर (1.22 करोड़ रुपये)
ग्रुप स्टेज में जीत- 1,40,000 डॉलर (1.22 करोड़ रुपये)
गारंटी मनी- 1,25,000 डॉलर (1.09 करोड़ रुपये)
8 टीमें लेंगी हिस्सा
पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमें खेलने वाली हैं. इसमें वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान टॉप की सात टीमें थीं, जबकि पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में मेजबान होने के नाते एंट्री मिली है.
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें

