Lifestyle Desk : आम बहुत ही स्वादिष्ट और पोषक से भरपूर फल है, और इसलिए इसे फलों का राजा भी कहा जाता है. आम से हम गर्मियों बहुत सारे स्वादिष्ट डेजर्ट बनाकर भी खाते है ऐसे फल के रूप में भी खाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है की आम के सर्व कुछ चीजों को खाने से पाचन या सेहत से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. यहाँ हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बतायेंगे जिन्हें आम के साथ नहीं खाना चाहिए.

दूध

आम और दूध का कॉम्बिनेशन कुछ लोगों में अपच, गैस या स्किन प्रॉब्लम (जैसे मुंहासे) पैदा कर सकता है. हालांकि आम से बना मिल्कशेक आम है, लेकिन जिनका पाचन कमजोर है उन्हें सावधानी रखनी चाहिए.

दही

दही के साथ आम खाने से शरीर में ठंडा-गर्म का असंतुलन हो सकता है, जिससे पेट खराब या एलर्जी जैसी समस्या हो सकती है.

करेला

करेला और आम का स्वाद और प्रकृति बिल्कुल अलग है. दोनों को साथ खाने से उल्टी, मतली या सांस लेने में परेशानी तक हो सकती है.

मसालेदार या तला हुआ खाना

बहुत ज्यादा मसालेदार या ऑयली फूड के साथ आम खाने से एसिडिटी और पाचन संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं.

ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक


आम खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक पीने से पाचन धीमा हो सकता है और पेट दर्द या गैस बन सकती है.