Lifestyle Desk : गर्मी में तरबूज खाना सच में बहुत फायदेमंद होता है. पानी से भरपूर ये फ्रूट आपको हाइड्रेट रखने में काफी मदद करता है. इसमें लगभग 90 से 92 प्रतिशत तक पानी होता है. इसके अलावा यह विटामिन C, A, B6, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, फोलेट और कैल्शियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. लेकिन इसका सही समय जानना भी उतना ही ज़रूरी है ताकि आपको इसके पूरे लाभ मिल सकें. तो आइए जानते हैं की किस समय तरबूज खाना अच्छा होता है और किस समय इसे खाने से बचना चाहिए.

तरबूज खाने का सही समय
सुबह या दोपहर का समय (Best Time) सुबह नाश्ते के बाद या मिड-मॉर्निंग (10–12 बजे) तरबूज खाना सबसे अच्छा माना जाता है. दोपहर में भी इसे खाया जा सकता है, खासकर जब धूप ज्यादा हो. इस समय शरीर इसे आसानी से पचा लेता है और हाइड्रेशन बेहतर होता है.
वर्कआउट या धूप से आने के बाद
बाहर से आने के बाद या एक्सरसाइज के बाद तरबूज खाने से शरीर को तुरंत पानी और एनर्जी मिलती है.
कब नहीं खाना चाहिए
रात में तरबूज खाने से बचें. रात में मेटाबॉलिज्म धीमा होता है, जिससे पाचन में दिक्कत हो सकती है. बार-बार पेशाब की समस्या भी हो सकती है.
खाली पेट ज्यादा मात्रा में न खाएं
इससे एसिडिटी या पेट में असहजता हो सकती है.
खाने के तुरंत बाद न खाएं
भोजन के तुरंत बाद तरबूज खाने से पाचन गड़बड़ा सकता है.
कुछ जरूरी टिप्स
- हमेशा ताजा और कटा हुआ तरबूज ही खाएं.
- बहुत ठंडा (फ्रिज से निकालकर तुरंत) खाने से बचें.
- एक बार में ज्यादा मात्रा न लें.
सही समय पर और सही मात्रा में तरबूज खाने से न सिर्फ शरीर हाइड्रेट रहता है, बल्कि आपको गर्मी, लू और थकान से भी राहत मिलती है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

