Lifestyle Desk – गर्मी के मौसम में ठंडी ठंडी चीजेखाना तो सभी को खूब पसंद आता है और बात जब आइसक्रीम की हो तो बच्चे- बड़े सभी इसके दीवाने होते हैं. बाजार से आइसक्रीम लाने से अच्छा है की घर पर ही इसे बनाया जाये और इन दिनों बाज़ार में बहुत बढ़िया तरबूज आ रहे हैं और अगर आप तरबूज को नए तरीके से ट्राय करना चाहते हैं, तो “वाटरमेलन रोज पॉप्सिकल्स” एक शानदार और रिफ्रेशिंग ऑप्शन है खासकर इन गर्मियों में. ये न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि देखने में भी बहुत खूबसूरत लगते हैं. घर पर इन्हें बनाना भी काफी आसान है. आइए जानते हैं उसे घर पर बनाने का तरीका.

सामग्री

तरबूज (बीज निकालकर कटे हुए टुकड़े) – 3 कप
गुलाब जल – 1 से 2 चम्मच
चीनी या शहद – स्वादानुसार
नींबू का रस – 1 चम्मच
पुदीने के पत्ते (वैकल्पिक)
पॉप्सिकल मोल्ड्स

विधि

  1. सबसे पहले तरबूज के टुकड़ों को मिक्सर में डालकर स्मूद प्यूरी बना लें. अब इसमें गुलाब जल, नींबू का रस और चीनी या शहद मिलाएं.
  2. अच्छे से मिक्स कर लें ताकि फ्लेवर बैलेंस हो जाए. अगर चाहें तो इसमें बारीक कटे पुदीने के पत्ते डाल सकते हैं.
  3. इस मिश्रण को पॉप्सिकल मोल्ड्स में भर दें. स्टिक लगाकर इन्हें 6–8 घंटे के लिए फ्रीजर में जमा दें. तैयार पॉप्सिकल्स को मोल्ड से निकालने के लिए थोड़ी देर गुनगुने पानी में रखें.

टिप्स

अगर आप पॉप्सिकल को ज्यादा आकर्षक लुक देना चाहते हैं तो मोल्ड में थोड़ी-थोड़ी परतें जमाकर अलग रंग/टेक्सचर बना सकते हैं. अगर गुलाब का फ्लेवर हल्का पसंद है, तो गुलाब जल की मात्रा कम रखें. इसके अलावा उसमें गुलाब की पंखुड़ी डालकर भी इसे आकर्षक और स्वादिष्ट बना सकते हैं.