IIFA 2025: राजस्थान की राजधानी जयपुर में बॉलीवुड का सबसे बड़ा इवेंट IIFA अवॉर्ड्स 2025 धूमधाम से शुरू हो गया है। 8 और 9 मार्च तक चलने वाले इस भव्य समारोह में शाहरुख खान, शाहिद कपूर, करीना कपूर, कार्तिक आर्यन, बॉबी देओल, नोरा फतेही, करण जौहर और श्रेया घोषाल जैसी कई मशहूर हस्तियां शिरकत कर रही हैं।

स्टेज पर शाहिद-करीना का खूबसूरत मोमेंट
IIFA के मंच पर करीना कपूर और शाहिद कपूर का एक खास लम्हा चर्चा में है। करीना को स्टेज पर शाहिद को गले लगाते हुए देखा गया, जिससे फैंस के बीच पुरानी यादें ताजा हो गईं।
आज होगा IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स का आयोजन
आज यानी 8 मार्च को IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स का आयोजन होगा, जिसे अपारशक्ति खुराना, विजय वर्मा और अभिषेक बनर्जी होस्ट करेंगे। वहीं, 9 मार्च को ग्रैंड फिनाले में करण जौहर और कार्तिक आर्यन मंच संभालेंगे।
राजस्थान को मिलेगा टूरिज्म का बढ़ावा
इस बार IIFA की मेजबानी राजस्थान कर रहा है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दिया कुमारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम ने कहा, “हम भाग्यशाली हैं कि IIFA जयपुर में हो रहा है। इससे राजस्थान को एक अलग पहचान मिलेगी और कॉन्सर्ट टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।”
राजस्थान बना फिल्मों की शूटिंग का हॉटस्पॉट
सीएम भजनलाल ने यह भी बताया कि पिछले एक साल में 150 से अधिक फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग राजस्थान में हुई है। उन्होंने कहा, “चितौड़गढ़ किले पर फिल्माया गया ‘आज फिर जीने की तमन्ना है’ आज भी लोगों की जुबान पर है।”
IIFA 2025 का ग्रैंड फिनाले होगा धमाकेदार!
9 मार्च को करण जौहर और कार्तिक आर्यन की होस्टिंग में IIFA का ग्रैंड फिनाले होगा, जिसमें बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स जबरदस्त परफॉर्मेंस देंगे। इस इवेंट को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- रानी दुर्गावती जयंती पर हरसूद में भव्य आयोजन; मुख्यमंत्री मोहन यदाव होंगे शामिल, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
- 12 घंटे में दो प्रसूताओं की मौत के बाद निजी क्लीनिक पर प्रशासन का छापा, फरार हुए डॉक्टर-कंपाउंडर
- खेल मैदान में गूंजा ‘नशे को ना’, 300 खिलाड़ियों ने लिया संकल्प
- पहले CBI का डर, फिर फर्जी IPS की धमकी… डेढ़ महीने तक डिजिटल अरेस्ट रहा बुजुर्ग दुकानदार, जमा पूंजी और जेवर बेचकर गंवाए 8.50 लाख रुपये
- 17 साल की उम्र, अटूट दोस्ती और एक खौफनाक हादसा… जब गांव में एक साथ उठीं दो दोस्तों की अर्थियां तो मचा कोहराम

