पुष्पेंद्र कुमार, चरखी दादरी। थाना सदर दादरी पुलिस ने अवैध शराब से भरी एक बोलेरो कैंपर को पकड़कर चालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने वाहन से कुल 132 बोतल बीयर तथा 48 बोतल देशी शराब बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गत बुधवार को थाना सदर चरखी दादरी की पुलिस टीम हेड कांस्टेबल पवन कुमार, सिपाही सोमबीर, सिपाही योगेश सरकारी गाड़ी में गांव सांतौर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति बोलेरो कैंपर में अवैध शराब लेकर गांव बिरोहड़ की तरफ से गांव नीमली की ओर आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने गांव नीमली के मुख्य बस अड्डे पर नाकाबंदी कर दी।
नाकाबंदी के दौरान सुचना के मुताबिक संदिग्ध सफेद रंग की बोलेरो कैंपर नंबर को रोककर चैक किया गया। वाहन चालक ने अपना नाम प्रदीप निवासी सिंधानी, जिला भिवानी बताया। तलाशी लेने पर वाहन से 11 पेटियां बीयर तथा 4 पेटियां देशी शराब बरामद हुईं। बरामद शराब में 24 बोतल Budweiser Magnum, 60 बोतल Carlsberg, 24 बोतल Kingfisher, 24 बोतल Thunderbolt बीयर तथा 48 बोतल Green Apple देशी शराब शामिल हैं।
पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि वह उक्त शराब को समसपुर स्थित ठेके से नीमली ठेके पर पहुंचाने के लिए ले जा रहा था। पुलिस द्वारा शराब के परिवहन संबंधी परमिट एवं लाइसेंस प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने बरामद शराब और गाड़ी को कब्जे में लिया और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी चालक प्रदीप को गिरफ्तार किया ।
- Jharkhand News: हेमंत सोरेन की माता के श्राद्ध कार्यक्रम के लिए सुरक्षा कड़ी, 13 IPS और 42 DSP की तैनाती
- दिल्ली की सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार, लगेंगे 50 हजार CCTV कैमरे
- Shardiya Navratri 2026: तीन मुखों वाली मां बगलामुखी, तंत्र साधना-विशेष अनुष्ठानों के लिए प्रसिद्ध है नलखेड़ा का यह पावन धाम
- राहुल ने धक्का देकर उतारा, हरियाणा BJP ने दीपेंद्र हुड्डा की ऐसे ली चुटकी!
- Rajasthan News: CM भजनलाल शर्मा का सख्त रुख, एक पुलिस अधिकारी निलंबित, 6 APO और 2 पद से हटाए गए

