राकेश चतुर्वेदी, भोपाल. तमाम दावों के बीच मध्य प्रदेश मंें अवैध शराब कारोबार का गोरखधंधा धड़ल्ले से चल रहा है. हालांकि जून माह में पुलिस ने पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर कार्रवाई जरूर की है. जून में महज 18 दिन में दो करोड़ 86 लाख की अवैध शराब और तस्करी में शामिल सामग्री जब्त हुई है.
झाबुआ
थांदला, राणापुर एवं झकनावदा चौकी क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 176 पेटियों से अधिक अवैध शराब एवं वाहनों सहित लगभग 47 लाख 71 हजार रुपए मूल्य की संपत्ति जब्त की है.
इंदौर
इ्ंदौर पुलिस एवं इंदौर ग्रामीण पुलिस ने संयोगितागंज, द्वारकापुरी तथा बड़गोंदा क्षेत्रों में कार्रवाई कर अवैध शराब एवं वाहन सहित लगभग 37 लाख 81 हजार की संपत्ति जब्त की है.
खरगोन
पुलिस ने दो कार्रवाइयों में अवैध शराब, ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार एवं अन्य वाहन सहित लगभग 28 लाख 96 हजार की संपत्ति जब्त की है.
सागर
पुलिस ने सिविल लाइन, बांदरी, जैसीनगर, मालथौन एवं सुरखी थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब, वाहन सहित कुल लगभग 26 लाख 95 हजार की संपत्ति जब्त की है.
पन्ना
पुलिस ने पवई थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 2,484 लीटर से अधिक अवैध शराब, पिकअप वाहन सहित लगभग 22 लाख 50 हजार से अधिक की संपत्ति जब्त की है.
बड़वानी
पुलिस ने चाचरिया चौकी एवं अंजड़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब एवं वाहन सहित लगभग 15 लाख की संपत्ति जब्त की है.
छिंदवाड़ा
पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई कर बोलेरो वाहन सहित लगभग 10 लाख 56 हजार की संपत्ति जब्त की है.
छतरपुर
पुलिस ने ईशानगर, बमीठा, चंदला एवं बक्सवाहा थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर अवैध शराब एवं वाहनों सहित लगभग 10 लाख 20 हजार की संपत्ति जब्त की है.
नरसिंहपुर
पुलिस ने ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत कार्रवाई कर अवैध शराब, वाहन एवं मोटरसाइकिल सहित लगभग 9 लाख 70 हजार की संपत्ति जब्त की है.
सिंगरौली
पुलिस ने जियावन एवं सरई क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब, वाहन सहित लगभग 9 लाख 20 हजार की संपत्ति जब्त की है.
आलीराजपुर
पुलिस ने सोरवा क्षेत्र में कार्रवाई कर अवैध शराब एवं वाहन सहित लगभग 8. लाख 18 हजार की संपत्ति जब्त की है.
विदिशा
पुलिस ने शमशाबाद क्षेत्र में कार्रवाई कर अवैध शराब एवं कार सहित लगभग 8 लाख 5 हजार की संपत्ति जब्त की है-
सीधी
पुलिस ने जमोड़ी क्षेत्र में अवैध शराब से भरी कार जप्त कर लगभग 7 लाख 17 हजार की संपत्ति जब्त की है.
उज्जैन
पुलिस ने खाचरौद, पंवासा एवं माधवनगर थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर अवैध शराब, वाहन एवं मोबाइल सहित लगभग 6 लाख 12 हजार की संपत्ति जब्त की है.
भिंड
पुलिस ने रौन एवं अमायन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर अवैध शराब, कार सहित लगभग 5 लाख 99 हजार की संपत्ति जब्त की है.
जबलपुर
पुलिस ने बरेला, पनागर एवं घमापुर थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर लगभग 5 लाख 80 हजार की अवैध शराब जप्त की.
नर्मदापुरम
पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में कार्रवाई कर अवैध शराब एवं कार सहित लगभग 5 लाख 70 हजार की संपत्ति जब्त की है.
खंडवा
पुलिस ने अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई करते हुए लगभग 4 लाख 53 हजार से अधिक की संपत्ति जब्त की है.
मुरैना
पुलिस ने चिन्नौनी एवं कैलारस थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर अवैध शराब एवं कार सहित लगभग 4 लाख 45 हजार की संपत्ति जब्त की है.
आगर मालवा
पुलिस ने नलखेड़ा क्षेत्र में कार्रवाई कर 89 पेटी अवैध शराब सहित लगभग 4. लाख 24 हजार की संपत्ति जब्त की है.
डिंडोरी
पुलिस ने शाहपुर एवं गाड़ासरई थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर अवैध शराब एवं वाहन सहित लगभग 2 लाख 85 हजार की संपत्ति जब्त की है.
दमोह
पुलिस ने तेजगढ़ क्षेत्र में कार्रवाई कर लगभग 1 लाख 90 हजार की अवैध शराब जप्त की.
भोपाल ग्रामीण
पुलिस ने गुनगा क्षेत्र में कार्रवाई कर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं मोटरसाइकिल सहित लगभग 1 लाख 6 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है.

