शब्बीर अहमद, भोपाल। बिना अनुमति के ‘मड ड्राइव’ के नाम पर अवैध कार रैली और जानलेवा स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज के जरिए भारी भीड़ जुटाकर सड़कों और खुले मैदानों में खतरनाक स्टंट वाले अज्ञात चालकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: CM के दौरे से ठीक पहले बड़ी साजिश नाकाम! हथियारबंद 2 बदमाश गिरफ्तार, कट्टा, बंदूक और कारतूस बरामद

मैसेज वायरल कर बुलाई गई थी भारी भीड़

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे आयोजन के लिए प्रशासन या स्थानीय पुलिस से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। मड ड्राइव के नाम से आयोजित इस इवेंट में चालकों ने अपनी गाड़ियों से बेहद खतरनाक और जानलेवा स्टंट किए।

बता दें कि आयोजन से पहले व्हाट्सएप ग्रुप्स और अन्य सोशल मीडिये पर मैसेज तेजी से वायरल किए गए थे जिसके बाद मौके पर दर्शकों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

FIR दर्ज, वीडियो से हो रही पहचान

लापरवाही से वाहन चलाने और आम जनता की जान जोखिम में डालने को लेकर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें: जंगली सियार का आंतकः सो रही महिला का होंठ चबाया, राहगीरों को किया लहूलुहान, 25 से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल, गुस्साए लोगों ने सियार को मार डाला

स्टंटबाजी और मड रैली के दौरान बने वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस इन वायरल वीडियो के आधार पर गाड़ियों के नंबरों और आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m