हेमंत शर्मा, इंदौर। गुजरात के सूरत में खराब मौसम का असर शुक्रवार को हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। दिल्ली से सूरत जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-2557 को खराब मौसम के कारण सूरत में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद एहतियातन विमान को मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया।
READ MORE: खंडवा में दर्दनाक सड़क हादसा: सेल्फी लेते श्रद्धालुओं की टवेरा को राखड़ भरे ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 10 घायल, 4 की हालत गंभीर
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट शाम 5:25 बजे (1725 घंटे) इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी। विमान में कुल 208 यात्री सवार थे। सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान को एयरपोर्ट के बे-17 पर पार्क कराया गया। बताया गया कि सूरत में मौसम अचानक खराब होने के कारण दृश्यता और लैंडिंग की परिस्थितियां अनुकूल नहीं थीं। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरलाइन ने विमान को इंदौर डायवर्ट करने का निर्णय लिया।
READ MORE: दिल्ली जंतर-मंतर प्रदर्शन में जबलपुर का युवक घायल: आंख में आई गंभीर चोट; परिवार बोला- हमें नहीं थी आंदोलन में जाने की जानकारी
इंदौर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को स्थिति की जानकारी दी और बताया कि सूरत में मौसम सामान्य होने के बाद फ्लाइट को अपने निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। हवाई सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, खराब मौसम के दौरान किसी विमान को वैकल्पिक एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना एक सामान्य और सुरक्षा संबंधी मानक प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


