इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में इंदिरा सागर बांध के सामने बने पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार राखड़ से भरे ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी टवेरा गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 10 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

READ MORE: दिल्ली जंतर-मंतर प्रदर्शन में जबलपुर का युवक घायल: आंख में आई गंभीर चोट;  परिवार बोला- हमें नहीं थी आंदोलन में जाने की जानकारी

हादसा नर्मदा नगर थाना क्षेत्र में इंदिरा सागर बांध के सामने बने जगसेतु पुल के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के वाराणसी (बनारस) से आए 10 श्रद्धालु टवेरा वाहन से ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में वे इंदिरा सागर बांध के पास सेल्फी लेने के लिए रुके थे। इसी दौरान तेज रफ्तार राखड़ से भरे ट्रक ने टवेरा को जोरदार टक्कर मार दी। 

READ MORE: सोम डिस्टलरीज मामले में हाईकोर्ट सख्त: राज्य सरकार से मांगा जवाब, एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन चालक का दरवाजा टूटकर निकल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को पहले इंदिरा सागर बांध अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पुनासा स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। घायलों में चार श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m