जमशेदपुर। चक्रवात तूफान अर्णब के प्रभाव और दक्षिण तटीय रेलवे (एससीओआर) जोन में बाढ़ की आशंका को देखते हुए रेल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 29 और 30 अक्टूबर को 11 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन रद किया गया है। इसका असर टाटानगर से होकर चलने वाली कई ट्रेनों पर भी पड़ेगा।

रेलवे की ओर से जारी सूची के अनुसार, टाटानगर-बिलासपुर, टाटानगर-हटिया, राउरकेला-टाटानगर, खड़गपुर-टाटानगर और आसनसोल-टाटानगर समेत कई मार्गों की ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर रद रहेंगी।

चक्रवाती मौसम और भारी बारिश के कारण रेल पटरियों पर पानी भरने तथा ट्रेनों के परिचालन में बाधा आने की आशंका है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया है।

29 और 30 अक्टूबर को ये ट्रेनें रहेंगी रद

क्रमट्रेन नंबरट्रेन का मार्गरद रहने की तारीख
118113/18114बिलासपुर–टाटानगर–बिलासपुर30 अक्टूबर
218601/18602टाटानगर–हटिया–टाटानगर30 अक्टूबर
368031/68032झारसुगुड़ा–संबलपुर–झारसुगुड़ा29 अक्टूबर
468033/68034/68031/68032झारसुगुड़ा–संबलपुर–झारसुगुड़ा30 अक्टूबर
518117राउरकेला–गुनुपुर29 अक्टूबर
618118गुनुपुर–राउरकेला30 अक्टूबर
768043/68044राउरकेला–टाटानगर–राउरकेला30 अक्टूबर
868023/68024झारग्राम–पुरुलिया–झारग्राम30 अक्टूबर
968013/68014खड़गपुर–टाटानगर–खड़गपुर30 अक्टूबर
1068055/68056आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल30 अक्टूबर
1168025/68026चक्रधरपुर–राउरकेला–चक्रधरपुर30 अक्टूबर

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

चक्रवात अर्णब के कारण मौसम में बदलाव और रेल परिचालन प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांचने की सलाह दी गई है।

रेल प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर दक्षिण तटीय रेलवे समेत विभिन्न रेल जोन में ट्रेनों के परिचालन में बदलाव और उन्हें रद करने की सूचना जारी की है। मौसम की स्थिति के अनुसार आगे भी ट्रेनों के परिचालन में बदलाव संभव है।