हेमंत शर्मा, इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते कई इलाकों में कचरा नहीं उठ सका और सड़कों पर जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। नेहरू नगर क्षेत्र में भी सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। कचरे के कारण बदबू और गंदगी से रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर

इंदौर की सफाई व्यवस्था पर अब कर्मचारियों की हड़ताल का असर नजर आने लगा है। नेहरू नगर सहित कई इलाकों में सड़कों और गलियों के किनारे कचरा जमा हो गया है। नियमित सफाई और कचरा उठाव प्रभावित होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर दिखाई दे रहे हैं। कचरा जमा होने के कारण इलाके में बदबू फैलने लगी है और रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारी अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की मांगों में स्थायीकरण, सीधे रोजगार, हटाए गए कर्मचारियों की बहाली और मेडिकल आधार पर नियुक्ति सहित अन्य मांगें शामिल हैं।

हड़ताल का असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर

कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन को ज्ञापन दिए जा रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसी के चलते कर्मचारियों ने हड़ताल का फैसला लिया है। हड़ताल का असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। कई इलाकों में कचरा उठाव नहीं होने से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। देश के सबसे स्वच्छ शहर के सामने अब चुनौती है कि कर्मचारियों के आंदोलन के बीच सफाई व्यवस्था को कैसे सुचारू रखा जाए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m