पाकिस्तान के पेशावर में एक निजी स्कूल की छत ढहने से 28 बच्चों और एक शिक्षिका समेत 29 लोगों की मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे में 40 से अधिक घायल हैं. पेशावर में दीर कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल में यह दर्दनाक हादसा हुआ है. रेस्क्यू के दौरान ही कई बच्चों की मौत हो गई. मृतक बच्चों की उम्र 13 साल या उससे कम थी. फिलहाल, घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है.

पेशावर में एक स्कूल की छत गिरने से एक दर्जन से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि मलबे को हटाया जा रहा है और उसकी कोशिश मलबे में दबे और बच्चों को निकालने की है.

पाकिस्तान के पेशावर स्थित दीर कॉलोनी में गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. पाकिस्तान में पेशावर के अफरीदी आबाद इलाके में एक प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 7 से 13 साल के बीच के 28 बच्चे और एक महिला शिक्षिका भी शामिल है.

इस भयानक हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. हालांकि, पाकिस्तान में छतों और इमारतों का गिरना आम बात है. जुलाई में ही एक स्कूल की दीवार गिरने से तीन लड़कियों की मौत हो गई थी.

स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों के लिए सेना को बुलाया है. सेना के जवान मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकालने में जुटे हैं. घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में स्कूल की इमारत काफी पुरानी दिखाई दे रही है. घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. हालात की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है.

हादसा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर के दीर कॉलोनी इलाके में हुआ. बचाव दल मलबा हटाने और उसके नीचे दबे बच्चों व स्कूल के कर्मचारियों को तलाशने में जुट गए. वहीं, पुलिस ने स्कूल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m