सुदीप उपाध्याय, बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नगर सैनिक का पति घर में आग लगाकर फरार हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गर्ल्स हाई स्कूल पारा का है। बताया जा रहा है कि नगर सैनिक के ड्यूटी पर जाते ही पति ने घर को आग के हवाले कर दिया और खुद मौके से फरार हो गया।

narayana

मामले की जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने सबसे पहले अगल बगल के घरों को खाली कराया। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरु किया गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल नगर सैनिक के पति ने घर में आग क्यों लगाई अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। वहीं मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m