रवि रायकवार, दतिया। जिले के ग्राम बेरछा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान एक विचित्र और चर्चित घटना सामने आई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भिंड के प्रसिद्ध संत सीताराम महाराज कथा वाचन कर रहे थे। आशीर्वाद लेने सेवड़ा बीजेपी विधायक प्रदीप अग्रवाल पहुंचे। जब उन्होंने संत को माला पहनाई और आशीर्वाद लेने के लिए झुके, तो संत महाराज ने आशीर्वाद देने की जगह विधायक को मुक्का मार दिया और उन्हें अपने से अलग कर दिया। साथ ही विधायक द्वारा पहनाई गई माला को भी फेंक दिया।
READ MORE: EOW की बड़ी कार्रवाईः पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड अफसर के घर पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की रेड, जांच जारी
यह घटना 4 दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि संत सीताराम महाराज विधायक को मुक्का मारकर दूर करते हैं। बताया जा रहा है कि बाबा सीताराम अपने भक्तों को इसी अनोखे अंदाज में आशीर्वाद देते हैं। उनके ऐसे कई वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। फिर भी सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल के साथ हुई इस घटना के वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे संत का विशेष आशीर्वाद मान रहे हैं, तो कुछ इसे अजीब और अपमानजनक बता रहे हैं।
READ MORE: महिला आरक्षण के पक्ष में सोशल मीडिया पर एक्टिव बीजेपीः X पर किया पोस्ट, इतिहास की नई ललकार, MP में सीएम डॉ मोहन ने जनगणना का किया शुभारंभ
ग्राम बेरछा में चल रही भागवत कथा इन दिनों काफी चर्चा में है और इस घटना ने पूरे जिले में चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है।अभी तक विधायक प्रदीप अग्रवाल या संत सीताराम महाराज की तरफ से इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच ये चर्चा का विषय बनी हुई है।

