अनूप दुबे, ढीमरखेड़ा (कटनी) मध्य प्रदेश के कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम दशरमन में स्थित क्षेत्र वासियों की आस्था का केंद्र महादेवी माता मंदिर के पास दतला नदी में बिना स्वीकृति के अवैध उत्खनन किया जा रहा था अवैध  तरीके से नदी घाट में रैंप बनाकर जिस प्रकार से रेत निकाली जा रही थी। कभी भी कोई बड़ी घटना घटित होने की बात को नकारा नहीं जा सकता था। गंभीर मामले को लेकर लल्लूराम डॉट कॉम ने खबर प्रकाशित किया था। जिसे अब संज्ञान में लेते हुए एसडीएम निधि गोहल ने मामले में अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सिलोड़ी नायब तहसीलदार खगेश भलावी और चौकी प्रभारी अनिल पांडे के द्वारा नदी घाटों का निरीक्षण किया गया। दतला नदी के अवैध घाट में जेसीबी चलवा कर अवैध रैंप मैं खुदाई की गई। 

READ MORE: प्रशासन की साठगांठ से फल-फूल रहा अवैध कारोबार! दतला नदी को रेत माफिया ने बनाया मैदान, कलेक्टर-एसपी से गुहार

हालांकि दतला नदी के अन्य अवैध घाटों से रेत निकासी का सिलसिला अभी भी जारी है। ग्रामीणों का मानना है कि दतला पुल के नीचे से भी रेत  निकाली  जा रही है जिससे पुल कमजोर हो रहा है, कभी भी बड़ी घटना घटित हो सकती है। जिस प्रकार से नदी में रेत निकालने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं उसमें घटनाएं भी हो रही है। कुछ दिनों पूर्व लालपुर गांव में एक मासूम की अवैध उत्खनन के कारण नदी के गड्ढे में डूबने से मौत भी हो चुकी है। 

READ MORE: सड़क हादसाः सीहोर में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी बाइक, एक की मौत, दूसरा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा

कुछ माह पूर्व अतरसूमा निवासी मुकेश चनपुरिया  की संदिग्ध मौत को भी रेत के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा था। इस प्रकार की गंभीर घटनाएं होने पर भी  शासन प्रशासन के द्वारा अवैध कारोबार पर पूर्णता रोक  नहीं लगाई जा रही है जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ घोर निराशा है। इस संबंध में एसडीएम निधि गोहल ने बताया कि अवैध उत्खनन के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। आज अवैध रैंपो में जेसीबी लगाकर खुदाई की गई है, अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m