​अनिल मालवीय, इछावर। सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।

05 जून महाकाल आरती: त्रिपुंड, त्रिनेत्र, चंद्र और रजत मुकुट से बाबा महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार, 

​रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी बाइक

​दरअसल घटना बीती रात मंडी के पास हुई है। प्रकाश नायक अपने दोस्त भोला के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक आगे चल रही रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। ​​इस हादसे में प्रकाश को गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में उसका दोस्त भोला गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल साथी भोपाल रेफर

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल भोला को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया है।​ इछावर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m