गाजियाबाद। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक की पहले निर्ममता से हत्या कर दी गई और उसके बाद हत्यारे शव को लेकर फरार हो गए। इस पूरे मामले में लोनी थाना पुलिस की ओर से घोर लापरवाही देखने को मिली। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ ने एक्शन लिया और तत्काल प्रभाव से लोनी थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी को सस्पेंड कर दिया है।
युवक की दिनदहाड़े हत्या
यह पूरा मामला जिले के लोनी थाना क्षेत्र का है। जहां, बेखौफ बदमाशों ने खरखड़ी मोड़ पर ओमकार नाम के युवक की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। आरोपी नहीं रुके और मृतक की डेड बॉडी को अपनी गाड़ी में भरकर फरार हो गए। इस पूरे मामले में लोनी थाना पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ ने लोनी थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी को सस्पेंड कर दिया।
READ MORE: UP माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 जिलों के DIOS का तबादला, 4 ज्वाइंट डायरेक्टर भी बदले
पुलिस ने बरती घोर लापरवाही
मिली जानकारी के मुताबिक गलौनी निवासी मृतक के बेटे देवांश पर 20 मई को जानलेवा हमला हुआ था। इस घटना के बाद परिजनों ने थाने में लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई और जान का खतरा बताया। परिजनों का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद लोनी पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जिसके चलते ओमकार को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
READ MORE: मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर से टकराई बाइक, NIA के DSP ईशान मेहरा की मौत
पुलिस पूरे तरह से नाकाम
इस घटना ने एक बार फिर यूपी पुलिस की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। पुलिस अब तक मृतक का शव बरामद करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। यही इस पूरे मामले का सबसे बड़ा और सबसे शर्मनाक पहलू बन गया है।

