Punjab Desk लुधियाना। परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद के दौरान लुधियाना के जमालपुर इलाके से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान जशनदीप सिंह के रूप में हुई है, युवक रोष प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान का बैनर उतार रहा था. इसी दौरान वह हाई वोल्ट तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जशनदीप लोहे की रॉड के साथ बैनर उतार रहा था. इसी दौरान रॉड हाईटेंशन बिजली की तारों से टकरा गई, जिससे उसे करंट लग गया. इसके बाद वे बेसुध होकर सड़क पर गिर गया. साथ चल रहे प्रदर्शनकारियों ने उसे तुरंत उठाया और अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. लोग समझ नहीं पाए थे कि आखिर युवाक को क्या हुआ है, लेकिन इस दौरान ही वहां खड़े आसपास के लोगों ने बताया कि युवक जो रॉड पकड़ा था वह तार की चपेट में आई थी.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H