नागपुर के वाठोडा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक किराए के कमरे से 500 के नकली नोटों के बंडल, प्रिंटर और अन्य सामग्री बरामद की गई. बरामद नकली नोटों की कुल कीमत करीब ₹37 लाख बताई गई है. नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी। आरोपी फिलहाल फरार है. सूचना के बाद पुलिस ने जांच की तो भारी मात्रा में नकली नोट बरामद हुआ.
महाराष्ट्र के नागपुर में नकली नोट छापने के मामले का खुलासा हुआ है. नागपुर में एक व्यक्ति ने किराया न चुका पाने के कारण अपने किराए के कमरे में 37 लाख रुपये के जाली नोट छापे.
नागपुर से एक बड़ा ही हैरानी कर देने वाला घटना का पता चला है. यहां एक मकान में नकली नोट छापने का मामला सामने आया. बताया जा रहा है कि मामला का तब खुलासा हुआ जब किरायेदार ने कई दिनों तक मौजूद न रहने और किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने कमरे का ताला तोड़ा तो उसके पैरों के नीचे की जमीन मानो सरक गयी.
जानकारी के अनुसार, किराएदार का नाम पुष्पक भंडारकर उर्फ बेंडे है. वह चैतन्येश्वरनगर में रमेश हार्डे के घर में किराए पर रह रहा था. हालांकि, वह पिछले कुछ दिनों से घर नहीं लौटा था. उस पर कुछ महीनों का किराया भी बकाया था.
पुष्पक के लंबे समय तक घर न लौटने पर मकान मालिक ने शनिवार को हथौड़े से उसके कमरे का ताला तोड़ा. वहां उनको एक बाल्टी में नोटों के बंडल रखे दिखे जमीन पर कागज बिखरे हुए थे और कमरे में प्रिंटर भी लगा था. जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया. सूचना के बाद पुलिस ने जांच की तो भारी मात्रा में नकली नोट बरामद हुआ.
शुरुआती जांच के मुताबिक आरोपी ने कथिततौर पर 37 लाख रुपये के जाली नोट छापे थे. जांचकर्ताओं को आंशिक रूप से छपे हुए नोट और छपाई की सामग्री भी मिली. बरामद नोटों और सामग्री का कुल मूल्य लगभग 48 लाख रुपये आंका गया, जिसमें एक तरफ छपे नोट और दूसरी तरफ खाली नोट भी शामिल हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

