उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन करीब एक साल बाद चीन पहुंचे हैं. किम जोंग उन के चीन दौरे से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होने की उम्मीद है. इस दौरान उन्होंने दोनों देशों को जोड़ने वाले नए पुल का उद्घाटन किया और चीन के साथ सहयोग बढ़ाने की बात कही. यह एक साल में किम की पहली चीन यात्रा है. किम नए पुल से चीन के सीमावर्ती शहर दानदोंग पहुंचे.
यह यात्रा ऐसे समय में हुई है जब उत्तर कोरिया रूस के साथ संबंधों के बाद चीन के साथ भी अपने रिश्ते मजबूत करने की कोशिश कर रहा है.
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने शनिवार को चीन का दौरा किया. उन्होंने दोनों देशों को जोड़ने वाले एक नए ब्रिज का उद्घाटन किया और कहा कि उन्हें अपने ताकतवर पड़ोसी के साथ सहयोग बढ़ाने की उम्मीद है. उन्होंने हाल ही में खुले नए यालू रिवर ब्रिज के जरिए सीमा पार की.
यालू नदी पर बना यह पुल इस महीने खोला गया. इसे बनने में एक दशक से ज्यादा की देरी हुई. इससे दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ने की उम्मीद है. पुल पर दिन-रात दोनों दिशाओं में आवाजाही हो सकेगी.
किम जोंग उन का यह गोपनीय दौरा आगामी APEC शिखर सम्मेलन और अमेरिका-उत्तर कोरिया के बीच बातचीत की नए सिरे से उठ रही संभावनाओं के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.
हालांकि, चीन और उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने अभी तक इस दौरे की पुष्टि नहीं की है. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय और दोनों कोरियाई देशों के बीच संबंधों से जुड़े मामलों को देखने वाले एकीकरण मंत्रालय ने योनहाप की रिपोर्ट की तत्काल पुष्टि नहीं की.
2011 के आखिर में सत्ता संभालने के बाद किम की यह छठी चीन यात्रा है. सितंबर 2025 में उन्होंने बीजिंग में शी जिनपिंग से मुलाकात की थी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सैन्य परेड देखी थी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

